मुंबई हाई कोर्ट ने कोचर दंपत्ति के बाद धूत को दी ज़मानत
आईसीआईसीआई धोखाधड़ी मामले में संलग्न वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत को बंबई उच्च न्यायालय ने ज़मानत दे दी है। इससे पहले आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ एवं एमडी चंदा कोचर एवं उनके पति दीपक कोचर को 10 जनवरी को बंबई उच्च न्यायालय ने ज़मानत दी थी। बंबई उच्च न्यायालय ने धूत को ज़मानत देते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा धूत को गिरफ्तार करने की बताई गई वजह आधारहीन है।




















