" सात बड़ी अर्थव्यस्थाओं के बीच भारत तेज़ी से करेगा विकास "- विश्व बैंक
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी व अच्छी खबर है। हाल ही में भारत ने विश्व में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का डंका बजाया है। अब एक फिर भारत नया कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। विश्व बैंक ने हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा कि आगामी वर्षों में भारत सात सबसे बड़ी अर्थव्यस्थाओं में तेज रफ़्तार से विकास करेगा।




















