रूस-यूक्रेन युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव
कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 सालों में पूरे विश्व में आर्थिक मंदी देखने को मिली। पूरे विश्व में सब ओर अव्यवस्था फैली नज़र आई। वैश्विक बाज़ार से लेकर हर क्षेत्र में गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि 2022 में सब ठीक हो जाएगा और सामाजिक,आर्थिक हालातों में सुधार होगा परंतु फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध ने विश्व पर एक बार फिर से ग्रहण लगा दिया और दुनिया इस युद्ध के बीच फंस गयी है।



















